रिपोर्ट ओम साहू

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में अपनी सक्रियता और जनहित के मुद्दों पर सजगता दिखाने वाले बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल को उत्कृष्ट विधायक के रूप में चयनित किया गया है। इस उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

जनता की आवाज बने लखेश्वर बघेल

विधायक लखेश्वर बघेल ने हमेशा बस्तर की समस्याओं को बेबाकी से सदन में उठाया और सरकार से जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। उनकी जन सरोकारों के प्रति गंभीरता, कार्यशैली और मजबूत पक्ष रखने की क्षमता को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया है।

जनता के लिए निरंतर संघर्ष

विधायक बघेल ने शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना, आदिवासी अधिकार, और विकास के मुद्दों को प्रभावी ढंग से विधानसभा में उठाया। उनकी सक्रिय भूमिका और निरंतर संघर्ष का ही परिणाम है कि उन्हें उत्कृष्ट विधायक के रूप में चयनित किया गया

बस्तर की जनता में हर्ष

उनके इस सम्मान से बस्तर की जनता में हर्ष और गर्व की भावना है। लोग इसे क्षेत्र के विकास और उनके मजबूत नेतृत्व की पहचान मान रहे हैं।

एक बार फिर, विधायक लखेश्वर बघेल को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए ढेरों शुभकामनाएं!

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply