रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

जगदलपुर 5 मार्च 2026/ महिला एवं बाल विकास विभाग  द्वारा मिशन वात्सल्य योजनांतर्गत जिला-बस्तर में संचालित बाल देखरेख संस्थाओं के विभिन्न संविदा पदों पर आवेदन पत्र आमंत्रित किय गये थे। प्राप्त आवेदन पत्रों को जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा स्क्रीनिंग कर पात्र/अपात्र की प्रारंभिक सूची तैयार की गई है। इस सूची का अवलोकन जिले की वेबसाईट www.bastar.gov.in एवं कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जगदलपुर जिला-बस्तर के सूचना पटल पर किया जा सकता है। संबंधित आवेदकों के द्वारा उपरोक्त सूची अनुसार 13 मार्च 2026 तक कार्यालयीन समय सांय 5:30 बजे तक दावा/आपत्ति स्वीकार की जाएगी। इस संबंध में कार्यालय में प्रदर्शित सूची अंतिम मानी जाएगी। आवेदक अपनी दावा आपत्ति रजिस्टर्ड डाक, स्पीड पोस्ट एवं कोरियर के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं। किसी अन्य माध्यम ई-मेल या कार्यालय में उपस्थित होकर प्रस्तुत दावा आपत्ति मान्य नहीं होगा।

संपादक –ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply