रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

17 जून 2026, जगदलपुर / शासकीय प्राथमिक शाला हाई स्कूल केवरमुंडा कुम्हारपारा में शाला प्रवेश उत्सव आयोजन 16 जून 2026 को सम्पन्न हुआ , विदित हो कि प्राथमिक एवं हाई स्कूल एक ही कैंपस में होने के कारण शाला का संचालन दो पाली में होता है, प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाएं सुबह की पाली 07:30 से 11:30 बजे संचालित होती है, एवं हाई स्कूल 12 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होती है।

स्कूल में समयानुसार नव प्रवेशित बच्चों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर स्वागत किया , इस आयोजन में छात्रों को पुस्तक वितरण करते हुए पलकों का स्वागत कर बच्चों को स्कूल भेजने हेतु प्रेरित किया गया।

संस्था के प्राचार्य श्रीमती ज्योत्सना मिश्रा ने पलकों व छात्र – छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उत्साह वर्धन किया! उन्होंने कहा कि कोई भी छात्र स्कूल में अप्रवेशी ना रहे ।
प्रवेशोत्सव कार्यक्रम शाला के एस एम सी सदस्यों की गरिमामई उपस्थिति के बीच संपन्न हुई।