18 मार्च,जगदलपुर/ बस्तर के लोककवि, साहित्यकार व राजपुरोहित पंडित जोगेन्द्र महापात्र के निवास पहुंचकर सुकमा जमीदार कुमार जयदेव ने कुशलक्षेम जाना। इस दौरान पंडित महापात्र ने कुमार जयदेव के पिता स्व लक्ष्मीनारायण देव को याद करते हुए पुराने दिनों को याद किया। साथ ही महापात्र ने अपने पिता पंडित राजपुरोहित स्व रघुनाथ महापात्र के नाम बादल संस्था का नामकरण करने की मांग रखी। इस दौरान विवेक जैन, सविता महापात्र, अमरिश महापात्र, प्रिती महापात्र, प्रज्ञा महापात्र, गणेश महापात्र, प्रकाश रावल, मनोज जंगम आदि उपस्थित थे।

सम्पादक –ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply