रिपोर्ट – जय शंकर पांडे



    थाना नगरनार / 20.6.2026

    अपराध क्रमांक 90/2026    धारा 420,417 भा.द.वि.

प्रार्थी के अशिक्षित होने का फायदा उठाकर धोखाधड़ी करने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार।
आरोपी द्वारा चालाकी से प्रार्थी के नाम का बैंक खाता से अपने मोबाईल नंबर को कराया था लिंक।
आरोपी द्वारा प्रार्थी के खेत जमीन पटटा से 10,00,000/ रूपये का के०सी०सी० लोन पास करवा कर प्रार्थी को केवल 1,50,000/ रूपया का ऋण पास होना बताकर शेष राशि 8,50,000/ रूपये का किया गया गबन।

प्रार्थी को बैंक से नोटिस प्राप्त होने पर हुई अपने साथ धोखाधड़ी होने की जानकारी।


थाना नगरनार क्षेत्र की घटना।


नाम आरोपी – लकी सेठिया पिता स्व० सुक्कु सेठिया जाति सुण्डी उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम कुरंदी जामगुड़ा थाना नगरनार जिला बस्तर छ०ग०

जप्त सामान -01. एक नग विवो कंपनी का मोबाईल 02.आई.सी.आई.सी.आई. बैंक का एटीएम कार्ड

मामले में दिनांक 19.6.26 को प्रार्थी गणपति बघेल पिता स्व. लक्ष्मण बघेल उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम कुरंदी जामगुड़ा पारा द्वारा  रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसे बैल खरीदने के लिये पैसे की जरूरत था तब गांव के लकी सेठिया को बैंक से लोन लेने के लिये जानकारी पुछा तो लकी सेठिया द्वारा बैंक मैनेजर मेरा दोस्त है चल अभी लोन निकलवा देता हूँ कहकर लकी सेठिया ने दिनांक 08.09.2023 को प्रार्थी का पेन कार्ड  आधार कार्ड, और जमीन का पटटा साथ लेकर आई.सी.आई.सी.आई.  बैंक जगदलपुर में ले जाकर प्रार्थी के नाम का खाता खुलवाया और अपना मोबाईल नंबर दर्ज कराया कुछ दिनो बाद लकी सेठिया प्रार्थी को अपने साथ फिर से बैंक ले गया और खेत जमीन का पटटा को बैंक में जमा करवा दिया और प्रार्थी को तेरा 1,50,000/ रूपया का ऋण पास हुआ है कहकर 1,00,000/ रूपये बैंक से नगद दिलवाया एवं दूसरा दिन बैंक ले जाकर पर्ची भरकर 50,000 / रूपये नगद दिया था। करीबन तीन महिने बाद बैंक वाले नोटिस लेकर प्रार्थी के घर आये और प्रार्थी को 10,00,000/ रूपये का लोन लिये हो क्यो नही चुका रहे हो तुम्हारा खेत नीलाम हो जायेगा बोले तब प्रार्थी को जानकारी हुआ कि लकी सेठिया इसके खाते से 10,00,000/ रूपये का लोन पास कराकर प्रार्थी को अशिक्षित होने का फायदा उठाकर 1,50,000/ रूपया का ऋण बताकर शेष राशि 8,50,000/ रूपये फोन पे नंबर चेक बुक से निकालकर धोखाधड़ी किया गया है कि रिपोर्ट पर आरोपी लकी सेठिया के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कि फरार आरोपी लकी सेठिया की पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय श्री शलभ कुमार सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री महेश्वर नाग के दिशा निर्देशन, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुमीत कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री संतोष सिंह के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी लकी सेठिया को पकड़कर पुछताछ किया गया जो पुछताछ में आरोपी के द्वारा प्रार्थी के नाम के बैंक खाता में अपना मोबाईल नंबर लिंक करवाया एवं प्रार्थी के खेत जमीन पटटा से 10,00,000/ रूपये का के०सी०सी० लोन पास करवा कर प्रार्थी के अशिक्षित होने का फायदा उठाकर केवल 1,50,000/ रूपया का ऋण पास हुआ है कहकर शेष राशि 8,50,000/ रूपये फोन पे व चेकबुक से निकालना स्वीकार करने पर आरोपी के कब्जे से 01 नग मोबाईल फोन एवं एटीएम कार्ड को बरामद कर जप्त किया गया व आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

महत्वपुर्ण भुमिका अदा करने वाले अधिकारी का नाम निरीक्षक संतोष सिंह

सउनि दिनेश ठाकुर,

आर०, यशवंत ध्रुव विक्रम उरांव, का विशेष योगदान रहा है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply