रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

22 जून 2026, दुर्ग। जिले में जामुल पुलिस ने गांजा तस्करी के एक ऐसे तरीके का खुलासा किया, जिसमें आरोपी स्टेपनी टायर के अंदर गांजा छिपाकर ले जा रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 15 किलो 500 ग्राम गांजा, एक पिकअप वाहन, चार मोबाइल फोन और नकदी जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 17 लाख 72 हजार रुपए बताई गई है।

       जानकारी के मुताबिक 20 जून को दोपहर करीब 1 बजे थाना जामुल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि घासीदास नगर मैदान में खड़ी एक सफेद रंग की पिकअप वाहन क्रमांक CG 07 CZ 8442 में गांजा रखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोककर जांच शुरू की।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply