रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

4 अप्रैल 2026, जगदलपुर / बस्तर परिवहन संघ चुनाव 2026 में इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प और सीधा हो गया है, जहां “एकता पैनल” और “अपना पैनल” के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। आज सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसमें बड़ी संख्या में मतदाता उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

चुनाव स्थल पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। दोनों ही पैनलों के समर्थक अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
सूत्रों के मुताबिक, इस बार मतदान प्रतिशत अधिक रहने की संभावना जताई जा रही है, जिससे चुनाव परिणाम और भी रोचक हो सकता है। दोनों पैनलों के प्रमुख उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है।
अब सभी की नजरें मतदान समाप्ति के बाद होने वाली मतगणना और परिणामों पर टिकी हुई हैं, जो तय करेंगे कि इस बार BPS की कमान किस पैनल के हाथों में जाएगी।
संपादक –ऋषभ कुमार
मो.–6266449977