रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

धाकड़ क्षत्रिय राजपूत समाज की बैठक में शामिल हुए देव

4 अप्रैल 2026, जगदलपुर। धाकड़ क्षत्रिय राजपूत समाज की बैठक शनिवार को सुकमा जमिंदार कुमार जयदेव के निवास पर आयोजित हुई। इस सामाजिक बैठक में सामाजिक रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव सहित समाज के वरिष्ठ सिकन्दर ठाकुर, संभागीय अध्यक्ष योगेश ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, कैलाश ठाकुर, कृष्णा ठाकुर, रणधीर ठाकुर सहित समाज के पदाधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।



इस अवसर पर सुकमा जमिंदार कुमार जयदेव ने कहा कि बस्तर के सभी समाज के लोग छोटी छोटी समस्याओं को लेकर पहुंचते हैं, आज भी उनके निवास में बैठक हुई है और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि विधायक किरण देव स्कुल, पुल -पुलिया, सड़क आदि काम को करवा रहे हैं, इसलिए लोगों को उम्मीद रहती है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं, वे भी बस्तर के अभी समाजों की समस्या का समाधान करने को लेकर प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।


संपादक –ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply