बढ़ती मंहगाई भाजपा सरकार की आर्थिक कुप्रबंधन,जनविरोधी नीतियों का प्रमाण  

7 अप्रेल 2026,जगदलपुर।आज छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद फुलोदेवी नेताम जी के आदेश पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य जी के निर्देश पर बस्तर जिला महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद के नेतृत्व में संभाग मुख्यालय जगदलपुर के संजय मार्केट में बस्तर जिला महिला कांग्रेस की पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन और कूटनीतिक विफलता के कारण घरेलू गैस सिलेंडर सहित आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि व बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया।

   शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद ने कहा प्रदेश में बढ़ती मंहगाई भाजपा सरकार की आर्थिक कुप्रबंधन,जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण है मोदी सरकार ने एक बार फिर कमर्शियल गैस के दाम में 195  रू.की बढ़ोतरी कर दिया।इसके पहले तीन महीने में कमर्शियल गैस के दाम में 525 रू.की बढ़ोतरी हुई थी.पिछले कुछ ही दिनों पहले मोदी सरकार ने घरेलू गैस के दाम में 62 रू की बढ़ोतरी कर दिया। घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित है लोगो को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है कमर्शियल गैस सिलेंडर के नहीं मिलने से व्यवसायिक परेशान है और सरकार कोई कमी नहीं होने का ढोंग करती है घरेलू रसोई गैस और कमर्शियल गैस की लगातार कीमतों में वृद्धि से महिलाओं को चूल्हा चलाना मुश्किल हो गया है।आम आदमी के किचन का बजट मोदी सरकार ने बढ़ा दिया है।रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल और आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को लेकर आम गृहिणियों का बजट पूरी तरह चरमरा गया है।भाजपा सरकारों को जनता के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है आम जनता इस महंगाई में परिवार पालने के लिए संघर्ष कर रहा है।आम जनता को राहत देने के लिए तुरंत प्रभाव से अगर भाजपा सरकार कोई कदम नहीं उठाती है तो महिला कांग्रेस आगामी दिनों में महंगाई के विरोध में केंद्र की मोदी और भाजपा की साय सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने हेतु बाध्य होगी।

   इस दौरान वरिष्ठ महिला कांग्रेसी अपर्णा बाजपेयी, शहनाज बेगम, अंजना नाग, एस नीला,मनिता राऊत, जुबैदा बेगम,गुरमीत कौर, पूर्णिमा सीरिल, अम्माजी राव ,ज्योति शर्मा, डॉली ,लक्ष्मी राव, तुलसी कश्यप ,निकिता सोनी, गंगा मुखर्जी, श्यामा , सुनीता दास, प्रेम ज्योति, गीता नेताम, रितिका कर्मा, हेमलता यादव , जुबेदा बेगम, गौरी नाग, मनीता रावत ,जोगेश्वरी राव ,जयंती केरकेट्टा अनुसूया निषाद ,उमा सागर, खरीना सुरजो ,सकीना,सविता सामंत संगीता महावीर सुनीता नेताम आदि मौजूद रहे।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply