रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

जगदलपुर, 9 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा परिवहन विभाग के अंतर्गत परिवहन आरक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आगामी 19 अप्रैल को लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। बस्तर जिले में इस परीक्षा के सुचारू और पारदर्शी संचालन के लिए कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

     परीक्षा का आयोजन निर्धारित रविवार 19 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 01ः15 बजे तक किया जाएगा, जिसके लिए पूरे जिले में कुल 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

       कलेक्टर श्री छिकारा ने परीक्षा के सफल संचालन के मद्देनजर नोडल अधिकारी के सहयोग हेतु सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री ब्रजभूषण देवांगन और श्री आशीष साहू को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही सभी 21 केंद्रों के लिए अलग-अलग पर्यवेक्षकों की भी नियुक्ति कर दी गई है। इन पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे परीक्षा से एक दिन पूर्व अपने आवंटित केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।

     परीक्षा समाप्ति के पश्चात समस्त गोपनीय सामग्री जमा की जाएगी। परीक्षा के सफल आयोजन हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है ताकि सुरक्षा और गोपनीयता के मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा सके। सभी नियुक्त अधिकारी व्यापम द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करेंगे ताकि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और चयन प्रक्रिया की शुचिता बनी रहे।

संपादक –ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply