रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

      आज पश्चिम बंगाल के मादारीहाट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी  लक्ष्मण लिम्बु  के समर्थन में डोर टू डोर जनसंपर्क कर  लक्ष्मण  को कमल छाप में बटन दबाकर प्रचण्ड मतों से विजयी बनाने की अपील की।

       पश्चिम बंगाल के फलाकटा में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह  के विशाल जनसभा की तैयारियों को लेकर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा कर जनसभा को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने पर योजना बनाई। विशाल जनसभा में हर नागरिक की सहभागिता का आह्वान किया।

मिल रहा है जनसमर्थन अपार।
कमलमय होगा पश्चिम बंगाल।।


राजगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तालमा मंडल में बैठक लेकर ऊर्जावान कार्यकर्ता साथियों को संबोधित किया।



पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ता एवं नागरिकों ने इस बार बदलाव की ठान ली है। ममता बनर्जी के अत्याचारों के खिलाफ बंगाल में अभूतपूर्व विजय के साथ कमल खिलने जा रहा है।




          इस दौरान जनसंपर्क एवं एसटी सम्मेलन में उमड़ा भाजपा जनता का जनसैलाब, अपार स्नेह और जोशपूर्ण समर्थन देख यह स्पष्ट हुआ कि पश्चिम बंगाल अब निर्णायक परिवर्तन के लिए तैयार है। इस अवसर पर सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते , अध्यक्ष  दशरथ टिक्की , भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता साथी बड़ी संख्या में प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

संपादक –ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply