रिपोर्ट –जय शंकर पांडे



     मजबूत वित्तीय स्थिति, दूरदर्शी निर्णय और तकनीकी विस्तार की दिशा में बड़ा कदम

     मजबूत प्रबंधन का असर-जगदलपुर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक का वित्तीय प्रदर्शन रहा शानदार

जगदलपुर, 17 अप्रैल 2026/जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक जगदलपुर की वित्तीय सुदृढ़ता पर एक बार फिर भरोसे की मुहर लग गई है। 31 मार्च 2026 की वित्तीय स्थिति की समीक्षा के बाद संचालक मंडल ने बैंक के प्रदर्शन को संतोषजनक और सशक्त बताया है। गुरूवार को आयोजित संचालक मंडल की महत्वपूर्ण बैठक में बैंक के वित्तीय वर्ष 2025-26 के कार्यों और उपलब्धियों का गहन विश्लेषण किया गया। समीक्षा में सामने आया कि बैंक ने इस वर्ष 19748.39 लाख रुपये की सकल आय और 7298.08 लाख रुपये का प्रभावशाली सकल लाभ अर्जित किया है, जो बैंक के मजबूत प्रबंधन और ग्राहकों के अटूट विश्वास को दर्शाता है।



          बैठक में संचालक मंडल ने बैंक की प्रगति पर संतोष जताते हुए कई दूरदर्शी और सकारात्मक निर्णय लिया। इन फैसलों का उद्देश्य बैंक की कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूत बनाना तथा ग्राहकों को आधुनिक और  बेहतर सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराना है। बैंक ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए नई योजनाओं और तकनीकी नवाचारों को अपनाने का भी निर्णय लिया है। इसके साथ ही सेवा क्षेत्र के विस्तार और विशेष रूप से कृषक सदस्यों के हितों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया, ताकि उन्हें सरल और बेहतर बैंकिंग सेवाएं मिल सकें।

         संचालक मंडल ने इस उपलब्धि के लिए बैंक के अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्राहकों के सहयोग को सराहते हुए भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। बैठक में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्री दिनेश कश्यप, उपाध्यक्ष श्री श्रीनिवास मिश्रा, नाबार्ड प्रतिनिधि, सीईओ जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री कुंवर सिंह ध्रुव, उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं, उप संचालक कृषि, लेखा विशेषज्ञ चार्टड अकाउन्टेड श्री प्रतीक चिखलीकर, विषय वस्तु विशेषज्ञ कृषि विज्ञान केन्द्र श्री धर्मपाल केरकेट्टा सहित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply