रिपोर्ट ओम साहू
बीजापुर जिले के हीरापुर ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम पुसकोंटा में पहली बार बिजली पहुंची, जिससे गांववासियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में संचालित “नियंत्र नेल्लानार योजना” के तहत गांव में पहली बार बिजली के बल्ब जले, जिससे ग्रामीणों को अंधकार से मुक्ति मिली।
गांव में बिजली पहुंचने से अब बच्चों की पढ़ाई आसान होगी, ग्रामीणों को रात के समय सुरक्षा मिलेगी, और विकास की एक नई दिशा खुलेगी। यह उपलब्धि केदार कश्यप के प्रयासों और सरकार की जनहितैषी नीतियों का परिणाम है।
इस ऐतिहासिक क्षण पर स्थानीय लोगों ने हर्ष व्यक्त किया और सरकार के इस कदम को एक नई शुरुआत बताया। ग्रामीणों का कहना है कि अब वे भी आधुनिक जीवनशैली का हिस्सा बन पाएंगे।
बिजली आने से अब गांव में रोशनी ही नहीं, बल्कि उम्मीदों की नई किरण भी जगमगा उठी है।