रिपोर्ट ओम साहू

जगदलपुर, 03 अप्रैल 2025 – बस्तर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए बोधघाट थाना क्षेत्र में हुई गैस सिलेंडर चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 30 नग 5 किलोग्राम वाले इंडेन गैस सिलेंडर (कीमत ₹43,350) और नगद ₹47,500 बरामद किए हैं।

घटना का विवरण

थाना बोधघाट में 02 अप्रैल 2025 की मध्य रात्रि को नकटी सेम्हरा स्थित इंडेन गैस गोदाम में अज्ञात चोरों ने खिड़की का रॉड तोड़कर सेंधमारी की और गैस सिलेंडर व नकदी चुरा ली। गोदाम संचालक सतेन्द्र शुक्ला ने मामले की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई।

तीन आरोपी गिरफ्तार

जांच के दौरान संदेह के आधार पर गोदाम में काम करने वाले तीन कर्मचारियों से पूछताछ की गई। पूछताछ में उमेश नाग (23), श्याम सुन्दर (20) और राम नाग (20) ने अपराध कबूल कर लिया। तीनों आरोपी नकटी सेम्हरा मांझीपारा के निवासी हैं।

पुलिस की कार्यवाही

अपराधियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई।

महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी:

  • निरीक्षक: लीलाधर राठौर
  • उ.नि.: अरुण मरकाम
  • स.उ.नि.: दिनेश उसेंडी
  • प्र.आर.: नितेश मेश्राम, चोवा दास गेंदले, हरेंद्र मेडतीया
  • आरक्षक: होरी लाल आर्मो, नारायण कलामे, भैरव सिन्हा

बस्तर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान छेड़ रखा है और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply