रिपोर्ट –जय शंकर पांडे



4 मई 2026, धमतरी। रुद्री स्थित फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा हो गया. सोमवार को नियमित अभ्यास के बीच एक 303 रायफल का चेंबर फटने से अंदर का शेल पास में खड़े नगर सेना के एक जवान को लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना से मौके पर हड़कंप मच गया

जानकारी के मुताबिक, पुलिस लाइन रुद्री के फायरिंग रेंज में नगर सैनिकों की सोमवार सुबह फायरिंग प्रैक्टिस चल रही थी. सभी जवान 303 राइफल से निशाना साध रहे थे. इसी बीच किसी अन्य जवान की चलने से राइफल का चैंबकर फटने से भीतर का शेल सीधे जवान चौबे लाल टंडन के गले के पीछे वाले हिस्से में जा घुसा. घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य जवानों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया. तत्काल घायल को प्राथमिक सहायता देते हुए जिला अस्पताल ले जाया गया

घटना के बाद से पुलिस लाइन में अफरा-तफरी का माहौल है. वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई है. प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि फायरिंग के दौरान तकनीकी खराबी के कारण राइफल का चैंबर फटने से दुर्घटना होना सामने आई है. इस हादसे के बाद पुलिस लाइन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply