रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

जगदलपुर , 13.06.2026, एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय में किया गया पेश
📌आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू को किया गया जप्त
📌नाम आरोपी :-
सुनील ठाकुर पिता स्व देवसेन सिंह ठाकुर उम्र 42 वर्ष निवासी तेतरखूंटी जगदलपुर
पुलिस अधीक्षक, श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में गुंडा गर्दी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
थाना बोधघाट में प्रार्थीया थाना बोधघाट में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पति सुनील ठाकुर पिता स्व. देवसन ठाकुर उम्र 42 वर्ष निवासी तेतरखूंटी जगदलपुर शक के आधार पर शराब के नशे में घर आकर माँ बहन की अश्लील गाली गुप्तार करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किया जिसे मारपीट करने से मना करने पर अपने पास रखे धारदार चाकू दिखा कर लहराते हुए गुंडा गर्दी कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किया है की रिपोर्ट पर तत्काल पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक डी धोत्रे सुमित कुमार दत्ता हरिराव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया, उक्त टीम के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रकरण के आरोपी की पता साजी कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, उक्त आरोपी के द्वारा घटना कारित करते हुए घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू को पेश करने से उक्त आरोपी के कब्जे से उक्त धारदार चाकू को जप्त करते हुए उक्त आरोपी को धारा 296,115(2), 351(3) BNS, 25(1-ख़ ), (ख़ ), 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-
निरीक्षक – टामेश्वर चौहान
उ. नि. – ललित सिंह नाग, लोकेश्वर नाग
पी एस आई :- नागेंद्र सिंग, प्रिया यादव, निर्मला सिदार
प्र.आर. – प्रकाश मनहर, पवन, सोनामनी
आरक्षक – होरी लाल आर्मो, कामदेव दर्रो,दीपक मिंज