रिपोर्ट –जय शंकर पांडे


जगदलपुर, 07 मई 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिाकारा के द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के संशोधित प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा से 04 पीड़ित परिवारों हेतु चार-चार लाख रूपए के मान से कुल 16 लाख रुपये की सहायता राशि की स्वीकृति दी गई है।

    जिसके तहत जगदलपुर के गंगानगर निवासी 15 वर्षीय महजबीन बेग की तालाब में डूबने से हुई मृत्यु के पश्चात उनके पिता ईस्माइल बेग को सहायता राशि दी गई है। इसी प्रकार, मगडू कचोरा के निवासी राजेश यादव की तालाब में डूबने से हुई आकस्मिक मृत्यु पर उनकी पत्नी पूर्णिमा यादव को राहत राशि प्रदान की गई है।

     नदी में डूबने की एक अन्य दुखद घटना में जान गंवाने वाली किरण देवांगन के मामले में उनकी बहन बिन्दा देवांगन को पात्र वारिस मानते हुए सहायता स्वीकृत की गई है। बुरूंदवाड़ा सेमरा के निवासी दयाराम की डबरी में डूबने से हुई मृत्यु के बाद उनकी पत्नी राजो को वित्तीय सहायता दी गई है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply