रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

किसानों को मिलेगी आधुनिक बैंकिंग सुविधा : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा ने किया निरीक्षण, किसानों और ग्राहकों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं, बैंकिंग सेवाओं को मिलेगी नई गति
ग्रामीण अंचल के ग्राहकों को मिलेगी अधिक सुविधाजनक और व्यवस्थित बैंकिंग सेवा – श्रीनिवास मिश्रा
24 मई 2026 जगदलपुर / किसानों और बैंक ग्राहकों को बेहतर एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ी पहल के तहत जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, बीजापुर का शाखा भवन । बैंक के उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा ने शनिवार को निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं बैंकिंग व्यवस्थाओं को देखा तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बैंक स्टाफ दो टूक शब्दों में कहा किसानों एवं ग्राहकों कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा ने कहा क्षेत्र के किसानों, खाताधारकों एवं बैंक ग्राहकों को अधिक सुव्यवस्थित, सहज और बेहतर बैंकिंग सुविधाएं मिल सकेंगी। साथ ही बैंक के कार्यों में भी तेजी और पारदर्शिता आएगी।

इस अवसर पर नोडल शाखा प्रबंधक समिति प्रबंधक छोटे लाल यादव दिनेश चंद्र पांडेय शाखा प्रबंधक तोयनार प्रमोद कासोजी शाखा प्रबंधक बीजापुर बेमुला भास्कर उपाध्यक्ष लेमपस कर्मचारी संघ बीजापुर मलेया झाडी लेमपस प्रबंधक सेंड्रा साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेता चन्द्रशेखर जोशी भाजपा जिला किसान मोर्चा सह कोषाध्यक्ष प्रकाश रावल उपस्थित थे।