रिपोर्ट –ऋषभ कुमार

1 जून 2026, जगदलपुर/ कोतवाली पुलिस की लगातार कार्यवाही

📌  उधार के पैसे नहीं देने पर प्रार्थी के बोलेरो वाहन को जबरदस्ती लेकर कब्जा में रखकर उपयोग करने वाले दो आरोपी के खिलाफ बस्तर पुलिस बड़ी कार्यवाही

📌 प्रार्थी द्वारा उधार लिए पैसे को समय पर नहीं देने पर प्रार्थी के न्यू बोलेरो वाहन को बेइमानी से अपने कब्जे में डरा धमका के रखकर उपयोग करने वाले आरोपी सुमित पांडे और धीरज ठाकुर को कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ी

📌 पुलिस से पूछताछ के दौरान साक्ष्य छुपाने और विवेचना में सहयोग नहीं करने से गए जेल

🔴 नाम आरोपी — (1) सुमीत पांडे पिता स्व. योगेन्द्र पांडे उम्र 31 सात निवासी पनारापारा विजय वार्ड जगदलपुर थाना कोतवाली जिला बस्तर
(2) धीरज ठाकुर पिता मंगल सिंह ठाकुर उम्र 33 साल पता पावर हाउस चौक विजय वार्ड क्रमांक 02 थाना कोतवाली


      पुलिस अधीक्षक,
शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार डी धोत्रे  के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध व्यापक रूप से लगातार कार्यवाही किया जा रहा है जो इसी तारतम्य में शहर में गरीब लोगों को पैसे उधारी में देकर पैसे समय पर नहीं मिलने पर डरा धमका कर कीमती सामान को कब्जे में रखकर उपयोग करने वाले आरोपी पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

ज्ञात हो कि थाना कोतवाली जगदलपुर को सूचना प्राप्त हुआ था कि करीब 4 माह पूर्व प्रार्थी द्वारा आरोपी सुमित पांडे से गाड़ी खरीदने के लिए 1 लाख रुपया उधारी लिया था प्रार्थी द्वारा 30 हजार रुपया तत्काल वापस कर दिया गया था शेष रकम 70 हजार आरोपी को देना शेष था जिस पर आरोपी सुमित एवं धीरज द्वारा बाकी 70 हजार रुपया वसूलने के लिए प्रार्थी द्वारा लिए न्यू बोलेरो वाहन को जबरदस्ती डरा धमका के अपने कब्जे में लेकर उपयोग किया जा रहा था प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध धारा कायम कर विवेचना लेकर आरोपी हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर विवेचना में सहयोग नहीं करने पर एवं अपने कब्जे में रखे वाहन को छुपा के रखने जिसके संबंध में बार बार पूछने पर ही बताने पर आरोपी गण को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-
निरीक्षक – लीलाधर राठौर
उप निरीक्षक – अरुण मरकाम ,
सउनि – , परिमल दास
आरक्षक – रीना अनंत, ललिता तारम ,वरुण बघेल, सोमालुोतवाली पुलिस की लगातार कार्यवाही

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply