रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

जगदलपुर 03.06.2026
 

न्यायलय परिसर में मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपी को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार
  एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय में किया गया पेश


आरोपी के कब्जे से  चोरी किये गए मोटर सायकल CG17KS1841 को किया गया जप्त



📍नाम आरोपी :-
अशोक ठाकुर पिता सुरेश उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम लामनी ठोठा पारा



      पुलिस अधीक्षक, श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में न्यायलय परिसर से मोटर सायकल चोरी करने  वाले एक चोर को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में दिनांक 25.04.26 प्रार्थी निरंजन बिसोई थाना बोधघाट आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24.04.26 को वह न्यायलय परिसर के पार्किंग में अपना मोटर सायकल क्रमांक CG 17KS 1841 को खड़ा करके न्यायलय में काम कर रहा था, कार्य समाप्ति बाद घर जाने के लिए देखा तो प्रार्थी के मोटर सायकल को किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी करके ले गया है, रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री डी धोत्रे सुमित कुमार दत्ता हरिराव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया, उक्त टीम के द्वारा सीसीटीवी कैमरा से संदेही को चिन्हांकित किया गया एवं संदेही अशोक ठाकुर पिता सुरेश उम्र 32 साल निवासी ग्राम लामनी ठोठा पारा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उक्त आरोपी के द्वारा चोरी करना कबूल करते हुए चोरी किये हुए मोटर सायकल क्रमांक CG17KS 1841 को जप्त करते हुए उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।


महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-
निरीक्षक – टामेश्वर चौहान
उ. नि. –  लोकेश्वर नाग
स उ नि – देवेंद्र राय ,दिनेश उसेंडी
प्र.आर. – मयाराम कश्यप
आरक्षक – होरी लाल आर्मो, कामदेव दर्रो,

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply