रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

जगदलपुर ,03.06.2026
  एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय में किया गया पेश
🔴आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बटनदार चाकू को किया गया जप्त

📍नाम आरोपी :- नरेंद्र भारसा उर्फ़ मोदी पिता लछु राम उम्र 22 वर्ष निवासी संजय गाँधी वार्ड जगदलपुर

      पुलिस अधीक्षक, श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में गुंडा गर्दी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में टाउन पेट्रोलिंग के दौरान जरिये मुखबिर सूचना मिला की एक लड़का मेटगुडा नर्सरी के पास आम जगह में खड़ा होकर अपने पास एक बटनदार चाकू रखकर आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है, सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री डी धोत्रे सुमित कुमार दत्ता हरिराव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया, उक्त टीम के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त स्थान में जाकर तस्दीक किया एक लड़का अपने कब्जे में बटन दार चाकू रख कर लहराकर लोगो को डराते धमकाते हुए मिला जिसे पकड़कर नाम पता पूछने पर अपना नाम  नरेंद्र भारसा उर्फ़ मोदी पिता लछु राम उम्र 22 वर्ष निवासी संजय गाँधी वार्ड जगदलपुर का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से उक्त बटनदार चाकू को जप्त करते हुए उक्त आरोपी को धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार करआरोपी के खिलाफ अपराध क़ायम कर उक्त आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।


महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-
निरीक्षक – टामेश्वर चौहान
उ. नि. – ललित सिंह नाग, लोकेश्वर नाग
स उ नि – देवेंद्र राय
प्र.आर. – मयाराम कश्यप
आरक्षक – होरी लाल आर्मो, कामदेव दर्रो,

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply