रिपोर्ट: ओम साहू

13 अप्रैल 2025 बस्तर पुलिस ने बोधघाट थाना क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही करते हुए मोबाइल फोन में व्हाट्सएप के माध्यम से IPL सट्टा खिलाने वाले दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी वृंदावन कॉलोनी, जगदलपुर के निवासी हैं।

गिरफ्तार आरोपी:

1. लक्ष्मीनारायण गांधी, पिता स्व. जसराज गांधी, उम्र 50 वर्ष

2. भंवरलाल गांधी, पिता स्व. जसराज गांधी, उम्र 58 वर्ष

दोनों आरोपी अपने दुकान में बैठकर ऑनलाइन सट्टा साइट्स Betonly777 और Indianexch9 के माध्यम से IPL मैचों पर सट्टा खिला रहे थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

जप्त सामग्री में शामिल है:

नगद राशि: ₹500 (लक्ष्मीनारायण से) और ₹400 (भंवरलाल से)

कुल 3 मोबाइल फोन

ऑनलाइन सट्टा से जुड़ा डेटा

सट्टा करने की शैली:
आरोपी बेहद शातिराना ढंग से व्यवसाय की आड़ में ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। लक्ष्मीनारायण एक आदतन सटोरिया बताया जा रहा है।

पुलिस कार्यवाही:
इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीमाल एवं थाना प्रभारी श्री लीलाधर राठौर के नेतृत्व में अंजाम दिया गया।

मुख्य भूमिका निभाने वाले अधिकारीगण:

निरीक्षक: लीलाधर राठौर, शिवानंद सिंह, सुरेश जांगड़े

उपनिरीक्षक: प्रमोद ठाकुर

प्रधान आरक्षक: पवन श्रीवास्तव, प्रकाश मनहर, उमेश चंदेल

आरक्षक: सोनू गौतम, भूपेंद्र नेताम, कामदेव दर्रो, रामकुमार साय

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 7(1) छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। बस्तर पुलिस की यह कार्यवाही क्षेत्र में सट्टा गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply