Report Om sahu

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुशासन तिहार के दौरान प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कुल 1 लाख 45 हजार 984 शिकायतें प्राप्त होने के बाद कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने फिंगेश्वर नगर पंचायत के CMO चंदन मानकर को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही, 15 से अधिक अफसरों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।

कलेक्टर अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि सभी शिकायतों का 20 दिनों के भीतर समाधान अनिवार्य है। उन्होंने कहा, “जनता की शिकायतें केवल कागज़ नहीं, भरोसे का दस्तावेज़ हैं। लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

समीक्षा बैठक में अनुपस्थित पाए गए तीन SDM, दो जनपद CEO और पांच CMO को नोटिस थमाया गया है। वहीं, कई विभागों के जिला अधिकारियों की भी गैरहाजिरी पर नाराज़गी जताई गई।

बैठक में जिला पंचायत CEO जीआर मरकाम, अपर कलेक्टर नवीन भगत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आवेदन की डिजिटल एंट्री, मॉनिटरिंग और समाधान की रिपोर्ट प्रतिदिन प्रस्तुत की जाए।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply