रिपोर्ट: ओम साहू
दंतेवाड़ा: जिले के गीदम व बारसूर क्षेत्र से जनप्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल आज बस्तर सांसद महेश कश्यप से उनके निवास स्थान पर मुलाक़ात करने पहुँचा। इस प्रतिनिधिमंडल में गीदम जनपद सदस्य अनीता लेकामि और बारसूर के मुन्ना राम कश्यप शामिल थे। प्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से सांसद को अवगत कराया।
सांसद महेश कश्यप ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और जल्द ही गीदम व बारसूर क्षेत्र का दौरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जो भी मूलभूत सुविधाओं की कमी है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
सांसद ने यह भी कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और जनता तक हर आवश्यक सुविधा पहुँचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।