रिपोर्ट ओम साहू
बीजापुर, 23 मार्च: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मिली है। रविवार को 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जिनमें से 6 नक्सलियों पर कुल 11 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
मुठभेड़ के बाद सरेंडर
बीजापुर में हाल ही में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 26 नक्सली मारे गए थे। इसके बाद सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव और सरकारी पुनर्वास योजनाओं के तहत 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण करने का फैसला लिया।
कौन-कौन थे शामिल?
सरेंडर करने वालों में AOB डिवीजन सदस्य, तेलंगाना स्टेट कमेटी के सदस्य और प्लाटून मेंबर शामिल हैं। इन नक्सलियों ने CRPF के DIG देवेंद्र सिंह नेगी और ASP डॉ. यूलेण्डन यॉर्क के सामने आत्मसमर्पण किया।
बढ़ती आत्मसमर्पण की संख्या
बीजापुर में अब तक कुल 107 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि सरकार और सुरक्षाबलों की रणनीति प्रभावी हो रही है।
यह आत्मसमर्पण अभियान नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति बहाल करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।