रिपोर्ट ओम साहू
जगदलपुर, 31 मार्च 2025: कलेक्टर श्री हरिस एस और सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन ने सोमवार को तहसील लोहंडीगुड़ा स्थित मिचनार हिल्स क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर चर्चा की।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्राम मिचनार में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक लाभार्थी के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही ग्राम मारडूम (करलाकोंटा पारा) में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन सड़क और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे मकानों का निरीक्षण किया।
इस मौके पर एसडीएम श्री एम. चन्द्रा, जनपद पंचायत सीईओ श्री डी. पांडेय समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को मिचनार हिल्स के विकास की विस्तृत योजना तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि इस क्षेत्र को एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सके।