रिपोर्ट ओम साहू

दिल्ली पुलिस ने फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर एक युवती से कई बार रेप करने का गंभीर आरोप है। मोनालिसा को फिल्म का ऑफर देने वाले इस डायरेक्टर की गिरफ्तारी के बाद फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी थी, जिसके बाद नबी करीम थाना पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

सपनों का सौदागर बना दरिंदा

पीड़िता ने बताया कि वह छोटे कस्बे से ताल्लुक रखती है और फिल्म इंडस्ट्री में काम करने की चाहत रखती थी। उसकी मुलाकात सनोज मिश्रा से साल 2020 में टिकटॉक और इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और फिर सनोज ने 17 जून 2021 को झांसी रेलवे स्टेशन पर उसे मिलने बुलाया। जब पीड़िता ने मिलने से इनकार किया, तो आरोपी ने आत्महत्या की धमकी दी। डर के कारण वह उससे मिलने पहुंची। अगले दिन भी आरोपी ने उसे धमकी देकर मिलने बुलाया।

नशीला पदार्थ खिलाकर किया रेप

आरोपों के मुताबिक, सनोज मिश्रा ने पीड़िता को एक रिसॉर्ट में ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाया और फिर उसका रेप किया। यही नहीं, उसने युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए और ब्लैकमेल कर चुप रहने को कहा।

फिल्मों में काम का झांसा देकर किया शोषण

पीड़िता ने खुलासा किया कि सनोज मिश्रा ने शादी का झांसा देकर कई बार अलग-अलग जगहों पर शारीरिक संबंध बनाए और फिल्मों में काम दिलाने का लालच दिया। इस उम्मीद में पीड़िता मुंबई आ गई और आरोपी के साथ रहने लगी, लेकिन वहां भी वह शोषण और मारपीट करता रहा।

तीन बार जबरन अबॉर्शन कराने का आरोप

युवती ने अपने बयान में बताया कि आरोपी ने तीन बार जबरन उसका अबॉर्शन कराया। फरवरी 2025 में सनोज ने उसे छोड़ दिया और धमकी दी कि अगर उसने किसी से कुछ कहा, तो वह उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

फिल्म इंडस्ट्री में सनसनी

इस गिरफ्तारी के बाद फिल्म इंडस्ट्री में सनसनी फैल गई है। पहले भी कई फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों पर युवतियों के शोषण के आरोप लग चुके हैं। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।


यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली लड़कियों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply