जगदलपुर, 15 अप्रैल 2025।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के दो दिवसीय बस्तर प्रवास के अंतर्गत आज जगदलपुर आगमन पर स्थानीय मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर वन एवं जल संसाधन मंत्री श्री केदार कश्यप, छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री श्रीनिवास राव मद्दी, बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक श्री किरण देव, चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल, महापौर श्री संजय पाण्डे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
प्रशासनिक स्तर पर बस्तर संभाग कमिश्नर श्री डोमन सिंह, बस्तर रेंज आईजी श्री सुंदरराज पी., कलेक्टर श्री हरिस एस., तथा एसपी श्री शलभ कुमार सिन्हा समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
रिपोर्ट: ओम साहू
मेरे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें