रिपोर्ट: ओम साहू

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के कूलनार अजास इलाके में शुक्रवार को हुए मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर अल्ताफ लल्ली को मार गिराया। यह मुठभेड़ सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में की गई, जो खुफिया इनपुट के आधार पर शुरू हुआ था।

मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई, जिसमें अल्ताफ लल्ली मारा गया। पुलिस के दो जवान भी घायल हुए हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी, के बाद तेज किए गए सुरक्षा अभियानों का हिस्सा है। उस हमले में एक नेपाली नागरिक की भी मौत हुई थी।

इस ऑपरेशन के तहत सुरक्षा बलों ने आतंकियों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया है। हाल ही में आतंकी सहयोगियों आदिल हुसैन ठोकर (बिजबेहारा) और आसिफ शेख (त्राल) के घरों को भी ध्वस्त किया गया।

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी श्रीनगर पहुंचे हैं और पहलगाम हमले के स्थान बायसरण घाटी का दौरा भी करेंगे।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply