रिपोर्ट: ओम साहू
प्रकाशन तिथि: 26 अप्रैल 2025

बस्तर, जगदलपुर। बस्तर पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बोधघाट थाना क्षेत्र के तेतरखूंटी इलाके से तीन महिला और दो पुरुष आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4500 रुपये नगद और 5 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के तहत बस्तर पुलिस लगातार आपराधिक गतिविधियों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर देह व्यापार में संलिप्त गिरोह का पर्दाफाश किया गया।

सूचना के अनुसार, तेतरखूंटी पारा इलाके में कुछ महिलाएं किराये के मकान में देह व्यापार कर रही थीं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग और नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीमाल के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई की गई।

टीम ने गोपनीय तरीके से एक पॉइंटर के जरिए आरोपियों से संपर्क किया। बातचीत के दौरान कविता साहू नामक महिला ने 1500 रुपये में लड़की उपलब्ध कराने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी और पांच आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:

1. कविता साहू उर्फ मानसी पिता कृष्णा साहू, उम्र 24 वर्ष, निवासी अमागुड़ा, जगदलपुर

2. पूजा नाग उर्फ मोना पति निशांत नाग, उम्र 26 वर्ष, निवासी कोसगुमड़ा बाजार के पीछे, उड़ीसा

3. केश कुमारी उर्फ किरण कोर्राम उर्फ मान्या पति आर्या कोर्राम, उम्र 27 वर्ष, निवासी नया मुंडा, तिरंगा चौक

4. प्रवीण ए. पी. प्रकाश एस., उम्र 29 वर्ष, निवासी त्रिशूल थाना बड़का चेरी, जिला त्रिशूल, केरल (हाल निवासी NMDC कैंटीन, नगरनार)

5. विपिन एम. जी. पिता जी. वर्गीस, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम अलातूर थाना वटकुजरी जिला पालकट, केरल (हाल निवासी NMDC कैंटीन, नगरनार)

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना बोधघाट में पीटा एक्ट की धारा 3 और 5 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

कार्रवाई में शामिल महत्वपूर्ण अधिकारी:

सीएसपी (IPS): आकाश श्री श्रीमाल

निरीक्षक: लीलाधर राठौर

उप निरीक्षक: अरुण मरकाम

सहायक उप निरीक्षक: दिनेश उसेंडी, गोदावरी नागवंशी, सुजाता डोरा

प्रधान आरक्षक: पवन श्रीवास्तव, प्रकाश मनहर, सुनील मनहर

आरक्षक: प्रकाश नायक, विजय तिर्की, रामकुमार साय

महिला आरक्षक: संध्या मंडावी, मोनिका नरेटी, संजू चतुर्वेदी, सविता खेस

बस्तर पुलिस की यह कार्रवाई शहर में सामाजिक अपराधों पर रोक लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply