जगदलपुर, 10 मई 2025 – शहर के लालबाग क्षेत्र स्थित ‘देवांगन डेली नीड्स एंड चखना सेंटर’ में नकली चीनी अंडे बेचे जाने की खबर सामने आई है। खास बात यह है कि इन अंडों में अंडे की ज़र्दी (yolk) नहीं होती और इनका बाहरी खोल प्लास्टिक जैसा प्रतीत होता है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि जब उन्होंने अंडों को पकाया, तो स्वाद और बनावट पूरी तरह से कृत्रिम महसूस हुई। शक के आधार पर कुछ अंडों को तोड़कर देखा गया, जिसमें अंदर पीला भाग पूरी तरह गायब था। आशंका जताई जा रही है कि यह डुप्लीकेट चाइनीज एग है जो केमिकल और सिंथेटिक पदार्थों से बनाए जाते हैं।

स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी चिंताजनक
इस तरह के नकली खाद्य पदार्थ खुलेआम बेचे जा रहे हैं, लेकिन खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यह लापरवाही आम लोगों की सेहत के साथ गंभीर खिलवाड़ है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे नकली अंडे खाने से पेट की बीमारियां, फूड पॉयज़निंग और हार्मोनल गड़बड़ियां हो सकती हैं।

जनता की मांग: तत्काल जांच और कार्रवाई
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित दुकान पर छापा मारकर जांच की जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो। साथ ही शहर भर में अंडों की गुणवत्ता की जांच की जाए ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

यदि आपने भी ऐसे नकली अंडे देखे या खरीदे हैं, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य अधिकारी को सूचित करें।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply