रिपोर्ट: ओम साहू

कोंडागांव: साप्ताहिक बाजार में आदिवासियों पर कहर

कोंडागांव जिले के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र में साप्ताहिक बाजार के दौरान पुलिसिया बर्बरता की शर्मनाक घटना सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों और वायरल वीडियो के अनुसार, ASI उमेश मंडावी ने थाना प्रभारी विनोद नेताम की मौजूदगी में आदिवासी नागरिकों को बेरहमी से पीटा।

> “वर्दी की धौंस दिखाते हुए लोगों को जमीन पर पटका गया, गालियां दी गईं और लात-घूंसे बरसाए गए।”

घटना के दौरान जब कुछ लोगों ने वीडियो बनाना चाहा, तो उन्हें धमकाया गया और मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की गई।

[कोंडागांव घटना का वीडियो देखें –

बिलासपुर: आइसक्रीम बेचने वाले को बेरहमी से पीटा

बिलासपुर में एक गरीब आइसक्रीम विक्रेता पर पुलिस ने रात में हमला कर दिया। उसका कसूर बस इतना था कि उसने पुलिसकर्मियों से सवाल पूछ लिए थे। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस ने खुलेआम उसकी पिटाई की।

इतना ही नहीं, वीडियो बनाने वाले युवक को भी बख्शा नहीं गया। उसे थाने ले जाकर रातभर बंधक बनाकर पीटा गया और धमकाया गया।

[बिलासपुर घटना का वीडियो देखें –

गृहमंत्री की चुप्पी सवालों के घेरे में

इन दोनों घटनाओं ने गृहमंत्री विजय शर्मा की चुप्पी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जनता जानना चाहती है –

> क्या छत्तीसगढ़ में वर्दीवालों को आम नागरिकों पर अत्याचार की खुली छूट दे दी गई है?

अब तक न तो दोषी पुलिसकर्मियों पर कोई सख्त कार्रवाई हुई है और न ही कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया आई है।

जनता पूछ रही है – क्या गृहमंत्री जवाब देंगे?

यदि ऐसी घटनाओं पर समय रहते रोक नहीं लगी, तो छत्तीसगढ़ की जनता का पुलिस और सरकार से भरोसा उठना तय है।

रिपोर्ट: ओम साहू | प्रबंध संपादक – छत्तीसगढ़ पहाट न्यूज

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply