रिपोर्ट: ओम साहू
जगदलपुर, बस्तर – जिला खनिज न्यास संस्थान (DMFT) के अंतर्गत संचालित होने वाले “गोदना कला प्रशिक्षण कार्यक्रम” हेतु उपयुक्त संस्थाओं से तकनीकी व वित्तीय प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। यह कार्य आदिवासी विकास शाखा, कलेक्टर कार्यालय बस्तर द्वारा संचालित किया जाएगा।
प्रशिक्षण से संबंधित मुख्य विवरण:
विषय अनुमानीत लागत प्रतिभूति जमा राशि समय अवधि
गोदना कला प्रशिक्षण / टैटू डिजाइन, मशीन संचालन, स्टूडियो प्रवेश, ग्राहक संवाद आदि ₹23.42 लाख ₹70,270 15 दिन
पात्रता मानदंड:
1. न्यूनतम 5 वर्षों का गोदना/टैटू प्रशिक्षण अनुभव।
2. पिछले 3 वर्षों में औसत ₹10 लाख का वार्षिक टर्नओवर।
3. प्रशिक्षण प्रशिक्षार्थियों की न्यूनतम संख्या: 05।
4. वैध पंजीकरण (NGO/pvt. ltd./trust) आवश्यक।
5. GST पंजीकरण अनिवार्य।
निविदा से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां:
प्रस्ताव उपलब्धता की तिथि: 28.05.2025
प्रस्ताव प्राप्त करने की अंतिम तिथि: 06.06.2025 (कार्यालयीन समय में)
प्रस्ताव खोलने की तिथि: 18.06.2025, शाम 4:00 बजे
प्रस्ताव शुल्क ₹2000 (अवापसी योग्य) है, जिसे सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय, जगदलपुर में जमा करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए www.bastar.gov.in पर देखा जा सकता है।
टीप: विभाग द्वारा प्राप्त दस्तावेजों की पुष्टि उपरांत चयन किया जाएगा। यह अधिकार कलेक्टर बस्तर के पास सुरक्षित है कि वह किसी भी प्रस्ताव को बिना कारण अस्वीकार कर सकते हैं।
संपर्क:
सहायक आयुक्त,
आदिवासी विकास शाखा,
जगदलपुर, बस्तर
WhatsApp चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbAbdQJD8SDwJjkqXr0N