रिपोर्ट: ओम साहू
बस्तर, 27 मई।
जिला कांग्रेस कमेटी बस्तर द्वारा आज PHE विभाग कार्यालय के घेराव को लेकर लालबाग मैदान से जल आंदोलन रैली निकाली गई। इस धरना प्रदर्शन में बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोग शामिल हुए।
प्रदर्शनकारियों ने नारा लगाते हुए PHE कार्यालय की ओर मार्च किया —
“बस्तर का पानी दूसरे प्रदेश बेचना बंद करो”, “नल-जल योजना फेल है”, “घरों में पानी नहीं मिल रहा” — जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
धरना प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेसजनों ने सरकार और प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जनहित की मूलभूत सुविधाएं समय रहते बहाल नहीं की गईं, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
WhatsApp चैनल से जुड़ें:
https://whatsapp.com/channel/0029VbAbdQJD8SDwJjkqXr0N