मुख्य अतिथि तुलसी कौशिक एवं अध्यक्ष सुनील यादव की उपस्थिति में हुआ आयोजन

रायपुर, 25 मई 2025।
इंटरनेशनल मैक कॉलेज, समता कॉलोनी, रायपुर में पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित तृतीय स्थापना दिवस एवं पत्रकार परिवार सम्मान समारोह अत्यंत गरिमामयी और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस भव्य आयोजन में प्रदेश के कोने-कोने से पत्रकार, समाजसेवी, अधिवक्ता एवं महिला शक्ति की उल्लेखनीय भागीदारी रही।

मुख्य अतिथि तुलसी कौशिक (निज सहायक, माननीय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) ने अपने वक्तव्य में पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए पत्रकारों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने पत्रकार महासंघ के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने की। उन्होंने संगठन की अब तक की यात्रा, उद्देश्य और भावी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा,

> “पत्रकारों और समाजसेवियों का यह सम्मान उनके सामाजिक योगदान को सलामी है, जो समर्पण और सेवा भावना से प्रेरित है।”

प्रदेश उपाध्यक्ष नसीम कुरैशी ने स्वागत भाषण में संगठन की शक्ति और सामूहिकता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि संगठन एकजुटता की मिसाल है, और बुराइयों से लड़ने में यही सामूहिकता सबसे बड़ी ताकत बनती है।

विशिष्ट अतिथियों को किया गया सम्मानित

समारोह में छत्तीसगढ़ मानव अधिकार संगठन के संस्थापक श्री लव कुमार रामटेके, वरिष्ठ अधिवक्ता मातामनी तिवारी, और लक्ष्य फाउंडेशन के संस्थापक संजू यादव को समाज व मानवाधिकार के क्षेत्र में योगदान हेतु सम्मानित किया गया।

साथ ही, विभिन्न संगठनों से जुड़े पत्रकारों, समाजसेवियों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य कर रही समर्पित महिला शक्ति को भी मंच पर सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों व संवाद सत्रों ने बढ़ाई गरिमा

शिवलाल शर्मा ने मंच संचालन की कुशल जिम्मेदारी निभाई, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्कृष्ट समन्वय बना रहा। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, संवाद सत्र, और संगठन की भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा भी हुई।

समारोह के अंत में सभी अतिथियों, पत्रकार साथियों और सामाजिक प्रतिनिधियों को धन्यवाद सहित सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

उल्लेखनीय उपस्थिति

इस कार्यक्रम में पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के समस्त प्रदेश पदाधिकारीगण, अनुशासन समिति, संपादक प्रकोष्ठ, विधिक सलाहकार, समाजसेवी, वरिष्ठ पत्रकार, जनप्रतिनिधि, सभी जिलाध्यक्ष एवं जिला स्तरीय पदाधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में सदस्यगण शामिल हुए।

रिपोर्ट: ओम साहू
मेरे WhatsApp चैनल से जुड़ें

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply