रिपोर्ट: ओम साहू
हमसे जुड़ें WhatsApp Channel पर
ओडिशा-छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश के त्रि-जंक्शन क्षेत्र में माओवादी अभियानों को करारा झटका देते हुए जिला स्वैच्छिक बल (District Voluntary Force – DVF) ने बड़ी सफलता हासिल की है। सुरक्षाबलों ने कुख्यात माओवादी कुंजाम हिडमा उर्फ मोहन को एके-47 राइफल के साथ गिरफ्तार किया है। यह माओवादी पांच लाख रुपये का इनामी था।
हिडमा की गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में हथियार और माओवादी सामग्री बरामद की गई है। बरामद सामान में शामिल हैं:
AK-47 राइफल
35 राउंड जिंदा कारतूस
बारूद
117 डेटोनेटर (इलेक्ट्रिक और नॉन-इलेक्ट्रिक)
रेडियो उपकरण
चाकू
माओवादी साहित्य
इस कार्रवाई को सुरक्षा एजेंसियों द्वारा माओवादियों की कमर तोड़ने वाली मानी जा रही है। लंबे समय से सक्रिय हिडमा नक्सली गतिविधियों में शामिल था और कई वारदातों का मास्टरमाइंड माना जा रहा था।
क्या है इसका महत्व?
त्रि-जंक्शन इलाका माओवादियों की रणनीतिक दृष्टि से अहम ठिकाना रहा है। ऐसे में हिडमा की गिरफ्तारी सुरक्षा बलों की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, जो क्षेत्र में शांति स्थापना की दिशा में एक मजबूत कदम है।