रिपोर्ट: ओम साहू
जगदलपुर (छत्तीसगढ़)
जनपद सदस्य अनीता लेकाम एवं ग्राम घोरपाल के सरपंच लक्ष्मण लेकाम, उपसरपंच संजय लेकाम, ग्राम के सचिव निलेश कश्यप तथा रोजगार सहायक मनोज कश्यप ने मिलकर पंचायत आपरेटर संजीव नाग के साथ शासकीय योजनाओं का निरीक्षण किया।
यह निरीक्षण स्थानीय पंचायत भवन में चल रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों की प्रगति को लेकर किया गया। टीम ने अधूरे कार्यों की समीक्षा की और निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनप्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और लाभार्थियों को समय पर आवास मिलना सुनिश्चित किया जाएगा।
यह निरीक्षण सोमवार को सम्पन्न हुआ।
कृपया अपने क्षेत्र की कोई भी शिकायत या जानकारी हमें भेजें। संपर्क करें: 9926750985
हमारा WhatsApp चैनल जॉइन करें