रिपोर्ट: ओम साहू
बीजापुर, बस्तर। सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। 40 लाख रुपये के इनामी माओवादी नेता गौतम उर्फ सुधाकर को बीजापुर जिले में एक मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया गया है। यह माओवादी केंद्रीय समिति का सदस्य था और पिछले कई वर्षों से नक्सली गतिविधियों का मुख्य संचालनकर्ता माना जा रहा था।
मुठभेड़ के बाद मौके से AK-47 राइफल सहित भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद किया गया है। यह कार्रवाई स्पेशल टास्क फोर्स (STF), डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) और कोबरा (CoBRA) बटालियन की संयुक्त ऑपरेशन का हिस्सा थी।
बस्तर संभाग में 2024-25 के बीच अब तक कुल 403 नक्सली मारे गए हैं, जो सुरक्षाबलों की रणनीतिक बढ़त और लगातार जारी अभियानों का प्रमाण है।
यह मुठभेड़ बीजापुर के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में हुई, जहां सुरक्षाबलों को पहले से इनपुट मिला था कि वांछित माओवादी नेता गौतम किसी बड़ी साजिश की योजना बना रहा है।