नगरनार पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार – फिल्मी स्टाइल में की गई थी धोखाधड़ी
रिपोर्ट: ओम साहू
दिनांक: 14 जून 2025
स्थान: नगरनार, जिला बस्तर
नगरनार थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहाँ ट्रक में खास तौर पर बनाई गई “पानी टंकी” के जरिए 2010 किलो सिलिको मैगनीज (कीमत ₹1,47,033) का गबन किया गया। पुलिस ने फिल्मी अंदाज में हुई इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
कैसे दिया गया वारदात को अंजाम?
ट्रक क्रमांक OD 05 AE 2905 के चालक सुदीप कुमार ओझा और हेल्पर रुद्र नारायण धल ने मालिक दीप्ति रंजन नायक के साथ मिलकर माल गबन की साजिश रची थी।
इन्होंने ट्रक के केबिन के पीछे एक विशेष पानी टंकी तैयार की थी। योजना के अनुसार, सिलिकॉन मैगनीज का माल रास्ते में ही कोसागुमड़ा पेट्रोल पंप के पास उतार दिया गया और टंकी में उतने ही वजन का पानी भर दिया गया ताकि वजन में फर्क न दिखे।
पुलिस की तेज़ कार्रवाई:
बेली एलॉय कंपनी के प्रतिनिधि अंगद चतुर्वेदी की रिपोर्ट पर थाना नगरनार में अपराध क्रमांक 141/2025 के तहत धारा 318(4), 326(3), 3(5) BNS में मामला दर्ज कर थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में तत्काल टीम बनाई गई।
पूछताछ में आरोपियों ने गुनाह कबूल किया कि उन्होंने मालिक के निर्देश पर माल उतारकर पानी से टंकी भरी थी ताकि माल चोरी का पता न चले।
️ जब्त सामान:
ट्रक नंबर: OD 05 AE 2905
गबन किया गया माल: सिलिको मैगनीज, 2010 किलो (कीमत ₹1,47,033)
जिनका रहा विशेष योगदान:
निरीक्षक संतोष सिंह
सहायक उप निरीक्षक सतीश कुमार यादव
प्रधान आरक्षक रमेश पासवान व अहिलेश नाग
इनकी सूझबूझ और तत्परता से यह जालसाजी बेनकाब हुई।
—
जुड़ें हमारी WhatsApp चैनल से:
https://whatsapp.com/channel/0029VbAbdQJD8SDwJjkqXr0N
ऐसी ही और बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें the Eagle Eye News / CG Pahat News