बस्तर, सीवनागुड़ा पारा — प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्राम पंचायत कोलचुर में बनाई गई सड़क की हालत बेहद खराब है। ग्रामीणों का कहना है कि शुरू से ही सड़क का निर्माण घटिया स्तर का हुआ था और आज तक उसका सही रखरखाव (मेंटेनेंस) नहीं किया गया।

सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिनमें बारिश के मौसम में पानी भरने से हादसों का खतरा और बढ़ गया है। आए दिन ग्रामीण, स्कूली बच्चे और बाइक सवार फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे चोट लग रही है। इसके बावजूद पंचायत और जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह से मौन हैं।

✅ ग्रामीणों का सीधा सवाल —

जब सड़क निर्माण के लिए लाखों-करोड़ों की राशि आवंटित होती है तो गुणवत्ता की जांच क्यों नहीं होती?

घटिया सड़क निर्माण के बाद अब तक इसकी मरम्मत क्यों नहीं कराई गई?

क्या प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के नियम सिर्फ कागजों तक ही सीमित रहेंगे?

संबंधित विभाग, इंजीनियर और ठेकेदार इस लापरवाही की जवाबदेही कब लेंगे?

क्या ग्रामीणों की जान-माल की सुरक्षा की कोई जिम्मेदारी नहीं है?

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि घटिया निर्माण की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो, और सड़क की तत्काल मरम्मत कर ग्रामीणों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा दी जाए।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply