“शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।”
— विधायक किरण देव

 आज जगदलपुर के महाराणा प्रताप चौक में चलाए गए स्वच्छता महाअभियान में विधायक श्री किरण देव ने नगर निगम की टीम और आम नागरिकों के साथ मिलकर झाड़ियाँ काटीं, डिवाइडर की सफाई की और कचरा हटाया।

粒 नगर निगम के हाथ खड़े — तो विधायक खुद झाड़ू लेकर उतरे!
शहर में जगह-जगह फैली गंदगी को लेकर नगर निगम की कार्यप्रणाली पहले से सवालों के घेरे में है। ऐसे में विधायक किरण देव ने खुद मैदान में उतरकर यह संदेश दिया कि जब सिस्टम फेल हो, तो जनता और जनप्रतिनिधि मिलकर शहर को स्वच्छ बना सकते हैं।

✅ कौन-कौन रहा साथ?
इस अभियान में महापौर श्री संजय पाण्डे, निगम सभापति श्री खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण, नगर निगम की टीम और क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में शामिल रहे।

 विधायक का संदेश:
“झाड़ियाँ काटने से लेकर नालियाँ साफ करने तक हर कदम पर जनता की भागीदारी जरूरी है। हम सब मिलकर स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित जगदलपुर बनाएंगे!”

#स्वच्छ_जगदलपुर #Bastar #Jagdalpur #KiranDeo #BJP #SwachhBharat #CleanCity
Vishnu Deo Sai | Nitin Nabin | Ajay Jamwal | Pawan Kumar Sai | Sanjay Pandey | BJP Chhattisgarh

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply