 जगदलपुर, 13 जुलाई 2025


कलेक्टर श्री हरिस एस ने शनिवार को बस्तर विकासखंड का व्यापक दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं का निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने बस्तर विकासखंड में लिया विकास कार्यों का जायजा

 परचनपाल में सिसल शिल्प से जुड़े महिला स्व-सहायता समूह की दीदियों से चर्चा कर उन्होंने शिल्प उत्पादन और इसके व्यापारिक विस्तार की जानकारी ली। इसी क्रम में गुनपुर में बेल मेटल शिल्प कला से जुड़े स्व-सहायता समूहों से भी संवाद किया और उनकी समस्याओं व भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की।

 छोटेआमाबाल में मनरेगा योजना के अंतर्गत निर्मित डब्ल्यूएटी और प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से कलेक्टर ने सीधा संवाद कर आवास कार्य को एक सप्ताह के भीतर प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

 इसके अलावा कलेक्टर ने मत्स्य विभाग के मत्स्य बीज उत्पादन केंद्र का भी निरीक्षण कर मत्स्य पालन से जुड़े कार्यों की विस्तार से जानकारी ली।

 ग्राम पंचायत रतेंगा में बालक आश्रम का निरीक्षण कर बच्चों को दी जा रही शैक्षणिक और आवासीय सुविधाओं का भी जायजा लिया।

 इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन, सहायक कलेक्टर श्री विपिन दुबे समेत ब्लॉक स्तरीय अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

✅ रिपोर्ट: ओम साहू
 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें
✨ बस्तर की हर अपडेट सबसे पहले!

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply