जगदलपुर, 14 जुलाई 2025/
राज्य शासन के निर्णय के तहत युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के बाद जिला स्तरीय समिति के निर्णयों से असंतुष्ट शिक्षकों के अभ्यावेदन अब संभाग स्तरीय समिति द्वारा निराकृत किए जाएंगे।

संभागीय कमिश्नर श्री डोमन सिंह की अध्यक्षता में गठित इस समिति में:
संभागीय आयुक्त – अध्यक्ष
संयुक्त संचालक स्कूल शिक्षा – सदस्य सचिव
सहायक संचालक स्तर के अधिकारी – सदस्य (संचालक लोक शिक्षण के प्रतिनिधि के रूप में)
अभ्यावेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि:
21 जुलाई 2025 तक
कहाँ जमा करें: संभागीय संयुक्त संचालक, स्कूल शिक्षा, बस्तर संभाग, जगदलपुर कार्यालय में
महत्वपूर्ण:
निर्धारित तिथि तक प्राप्त अभ्यावेदनों का ही समिति द्वारा विचार कर निराकरण किया जाएगा।
संभागीय कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने शिक्षकों से अपील की है कि निर्धारित समय-सीमा में अपने अभ्यावेदन जमा कर प्रक्रिया का लाभ उठाएं।