रिपोर्ट: ओम साहू

जगदलपुर, बस्तर –

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा निर्मित लालबाग हाउसिंग कॉलोनी, जगदलपुर की बहुमंजिला LIG 440 और Ews दोनों इमारतों में लगातार निर्माण संबंधी गंभीर खामियां सामने आ रही हैं। सीलिंग से पानी टपकना, दीवारों पर सीपेज, और छत से प्लास्टर का गिरना अब आम बात हो गई है।

隣 घटिया निर्माण या लापरवाही की इंतहा?

रहवासियों ने बताया कि हर बारिश में छतें टपकती हैं, बिजली के वायरिंग में करंट का खतरा रहता है और कई कमरों की हालत इतनी खराब है कि बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा खतरे में है। दीवारें नम और फफूंद से भरी हैं, कुछ फ्लैटों में तो प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिर चुका है।

 निर्माण एवं मेंटेनेंस से जुड़े नियम जो सभी को जानना चाहिए:

 1. Defect Liability Period (DLP):

CG Housing Board के नियमानुसार, किसी भी बिल्डिंग के निर्माण के बाद 5 साल तक की अवधि “डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड” कहलाती है।

इस दौरान यदि प्लास्टर गिरता है, सीपेज होता है या दीवारों में दरार आती है, तो मरम्मत की जिम्मेदारी ठेकेदार और हाउसिंग बोर्ड की होती है, और ये नि:शुल्क होना चाहिए।

 2. Indian Building Code (IS 456:2000) और NBC के अनुसार:

छतों में Water Proofing अनिवार्य होती है।

RCC slab की curing ठीक से न होने पर ऐसी समस्याएं आती हैं।

प्रत्येक भवन में rainwater outlet और proper drainage होना चाहिए।

# Ews में 3 माह से नाली का पानी आ रहा जिम्मेदार मौन?

 3. ठेकेदार और हाउसिंग बोर्ड की जिम्मेदारी कब तक?

निर्माण के 5 साल के भीतर अगर कोई भी स्ट्रक्चरल, सीवेज, प्लास्टर या वॉटर सीपेज समस्या होती है, तो उसका जवाबदेह ठेकेदार और सुपरवाइजिंग इंजीनियर होते हैं।

लगातार शिकायतों के बाद भी यदि मरम्मत नहीं होती, तो आपराधिक लापरवाही के तहत कार्रवाई हो सकती है।

⚠️ प्रशासन कब जागेगा?

क्या अब कोई अनहोनी का इंतजार है?

हर साल बारिश के मौसम में सीलिंग से गिरते प्लास्टर की वजह से परिवारों को जान का खतरा है। रहवासी बच्चों को कमरे में अकेले नहीं छोड़ पा रहे हैं। क्या हाउसिंग बोर्ड और जिला प्रशासन किसी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं?

茶 CG हाउसिंग बोर्ड से माँग:

1. लालबाग कॉलोनी की सभी इमारतों का तत्काल निरीक्षण हो

2. सभी फ्लैटों में सीपेज, प्लास्टर, वॉटरप्रूफिंग की स्थिति की रिपोर्ट बने

3. दोषी ठेकेदार और इंजीनियर पर कार्रवाई हो

4. मेंटेनेंस टीम नियुक्त कर प्रत्येक ब्लॉक की मरम्मत शुरू की जाए

 निवासियों से अपील:

आप सभी लालबाग हाउसिंग कॉलोनी के निवासी अपनी-अपनी बिल्डिंग की हालत का
 फोटो और वीडियो बनाकर भेजें
ताकि इन्हें मीडिया और प्रशासन तक पहुँचाया जा सके।

WhatsApp पर भेजें: 9926750985
 या हमारे चैनल से जुड़ें:  हमारे WhatsApp चैनल

“अब खामोश रहने का नहीं, अपने हक के लिए बोलने का वक्त है!”

📣 निवासियों के लिए संदेश:

अगर लालबाग कॉलोनी में रहने वाले 10+ परिवार एक साथ शिकायत करें तो
CG Housing Board पर RERA के तहत कठोर कार्रवाई की जा सकती है।

✍️ रिपोर्ट: ओम साहू
 प्रबंध संपादक – छत्तीसगढ़ पहट न्यूज़ जगदलपुर

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply