️ जगदलपुर | 24 जुलाई 2025
✍ रिपोर्ट: ओम साहू
हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान तत्कालीन मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन करने वाले सात भाजपा कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत मिली है। गुरुवार को सम्मानीय जिला न्यायालय, जगदलपुर ने उन्हें सभी आरोपों से मुक्त कर दिया।
❖ किन कार्यकर्ताओं को मिली राहत?
बरी किए गए भाजपा कार्यकर्ताओं में ये नाम शामिल हैं:
रजनीश पाणिग्रही
नरसिंह राव
संग्राम सिंह राणा
प्रकाश झा
प्रकाश रावल
विनोद पाण्डेय
सुरेश कश्यप
❖ क्या था मामला?
साल 2019 में कांग्रेस शासन के दौरान एक राजनीतिक विरोध प्रदर्शन के तहत कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन किया गया था। इस घटना पर पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया था।
❖ न्यायालय ने क्या कहा?
लंबी सुनवाई के बाद जिला न्यायालय ने सभी सातों कार्यकर्ताओं को आरोपों से मुक्त कर दिया, जिससे भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई।
❖ भाजपा ने क्या प्रतिक्रिया दी?
भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा:
> “यह निर्णय कांग्रेस की दमनकारी और असहिष्णु नीतियों के विरुद्ध न्याय की जीत है।”