हैदराबाद के विशेषज्ञों ने सिखाई जीवनरक्षक तकनीकें, गंभीर दुर्घटनाओं में अकाल मृत्यु रोकने पर जोर

 जगदलपुर, 26 जुलाई 2025 – बस्तर अंचल के सबसे पुराने और प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र महारानी अस्पताल में आज एक महत्वपूर्ण जीवनरक्षक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री हरिस एस के मार्गदर्शन और स्वास्थ्य विभाग तथा यशोदा हॉस्पिटल, हैदराबाद के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में BCLS (Basic Cardiac Life Support) एवं ACLS (Advanced Cardiac Life Support) जैसे जरूरी जीवनरक्षक प्रक्रियाओं पर प्रशिक्षण दिया गया।

 विशेषज्ञों द्वारा क्रिटिकल केयर पर फोकस
हैदराबाद से आए यशोदा हॉस्पिटल के क्रिटिकल केयर विभाग के एचओडी डॉ. कलाधर एस और प्रशिक्षण समन्वयक श्री रवि यादव ने गंभीर सड़क दुर्घटनाएं, करंट लगना, पानी में डूबना जैसी आपात स्थितियों में किए जाने वाले प्राथमिक उपायों को सरल, व्यावहारिक और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि सही समय पर उठाए गए कदम कई जिंदगियां बचा सकते हैं।

‍⚕️‍⚕️ जिले भर के स्वास्थ्यकर्मी हुए प्रशिक्षित
कार्यशाला में जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी से आए चिकित्सकों, ग्रामीण चिकित्सा सहायकों और स्टाफ नर्सों ने भाग लिया। सर्पदंश जैसी मानसूनी आपदाओं से बचाव व प्राथमिक उपचार की तकनीकों को भी विस्तार से समझाया गया।

 प्रमुख अधिकारी और विशेषज्ञ रहे उपस्थित
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक, अधीक्षक सह सिविल सर्जन डॉ. संजय प्रसाद, डॉ. वी.के. ध्रुव (एनेस्थीसिया विभाग प्रमुख), डॉ. तृषा, डॉ. एसएन अग्रवाल (शल्य विशेषज्ञ), डॉ. गुप्ता, डॉ. ए. राजा, डॉ. राज, डॉ. भंवर शर्मा, डॉ. श्रेयांश वर्धन जैन, अस्पताल सलाहकार डॉ. नीरज ओझा समेत बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

️ इस कार्यशाला के माध्यम से बस्तर क्षेत्र में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply