तोमर बंधुओं के ऑफिस पर चला बुलडोजर!

रिपोर्ट: ओम साहू
  मेरे व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें

तोमर आफिस पर चला बुलडोजर

रायपुर, 27 जुलाई 2025
विष्णुदेव सरकार में एक और बुलडोजर कार्रवाई — इस बार निशाना बने कुख्यात हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधु।

➡️ ब्लैकमेलिंग और सूदखोरी के मामलों में फरार चल रहे रोहित तोमर और वीरेंद्र तोमर के भाठागांव स्थित ऑफिस को नगर निगम ने रविवार सुबह ध्वस्त कर दिया।

 जानकारी के अनुसार, ये दफ्तर रोहित तोमर की पत्नी भावना के नाम से खोला गया था, जहां से सूदखोरी का अवैध धंधा संचालित किया जाता था।

 रायपुर पुलिस ने दोनों हिस्ट्रीशीटर भाइयों की गिरफ्तारी के लिए इनाम भी घोषित किया है।
 मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।

 बुलडोजर की यह कार्रवाई एक स्पष्ट संदेश है —

> “कानून से ऊपर कोई नहीं, चाहे कितनी भी पहुंच क्यों न हो!”

 #जय_बुलडोजर
️ #सुशासन_की_सरकार
⚖️ #तोमर_बंधु_पर_कार्रवाई

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply