भिरलिंगा बयागुड़ा पारा निवासी आरोपी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, सह-आरोपी फरार

बस्तर, 19 अगस्त 2025/ पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेश्वर नाग के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री धोत्रे सुमित कुमार के पर्यवेक्षण में बस्तर पुलिस ने जमीन के नाम पर 10 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

मामले का विवरण

प्रार्थी हरिनंदन सिंह, पिता स्व. राम सिंह, उम्र 64 वर्ष, निवासी चन्द्रशेखर वार्ड, लाल बाग, जगदलपुर ने थाना बस्तर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वर्ष 2020-21 में उसने नौकरी से रिटायरमेंट के बाद जगदलपुर के पास जमीन की तलाश शुरू की। इस दौरान उसकी मुलाकात वैधनाथ ठाकुर से हुई, जिसने बताया कि बयागुड़ा टोल नाका के पास 3 एकड़ नजूल भूमि है, जिसे दिलीप कुमार नाग उर्फ दिलीप सांवरा (उम्र 48 वर्ष, निवासी भिरलिंगा बयागुड़ा पारा) कास्त कर रहा है और बेचने को तैयार है।

प्रार्थी ने उक्त जमीन 10 लाख रुपये में खरीद ली। भुगतान के रूप में लगभग ₹7 लाख आरोपी के ICICI बैंक खाते में ऑनलाइन जमा किए गए तथा ₹3 लाख नगद दिए गए। बाद में जब प्रार्थी रिटायर होकर लौटा तो पता चला कि आरोपी ने वही जमीन किसी अन्य व्यक्ति को भी बेच दिया है।

इस धोखाधड़ी की पुष्टि दस्तावेजों (18 प्रतियों) से होने पर थाना बस्तर में धारा 420 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया।

पुलिस कार्रवाई

आरोपी दिलीप कुमार नाग उर्फ दिलीप सांवरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी से मेमोरेण्डम कथन लिया गया तथा परिजनों को सूचना दी गई।

सह-आरोपी वैधनाथ ठाकुर फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

कार्रवाई में योगदान देने वाले अधिकारी

निरीक्षक – सुरेश कुमार जांगड़े

प्रआर – उमेश चन्देल, कृष्णा मरावी, चोवादास गेंदले

आरक्षक – भुवन सार्दुल, निरंजन वैध

सै० – उमेश ठाकुर

 बस्तर पुलिस आम जनता से अपील करती है कि किसी भी तरह की जमीन/संपत्ति खरीद-बिक्री के लेनदेन में सावधानी बरतें तथा सत्यापन के बाद ही सौदा करें।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply