
जगदलपुर, 19 अगस्त 2025/
जगदलपुर जिले में बालिका आश्रम और छात्रावासों में रह रही बालिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से 130 महिला नगर सैनिकों की भर्ती प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है।
जिला प्रशासन ने बताया कि सभी चयनित अभ्यर्थियों की उपस्थिति 01 सितम्बर से 10 सितम्बर तक जिला सेनानी नगर सेना, जगदलपुर के मुख्यालय कार्यालय में दर्ज की जाएगी।
इस दौरान सभी अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
✨ इस भर्ती के पूर्ण होने से छात्रावासों और आश्रमों में रह रही बालिकाओं को अधिक सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जा सकेगा।
—
रिपोर्ट: ऋषभ कुमार सम्पादक छत्तीसगढ़ पहट न्यूज
हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें