
जगदलपुर, 19 अगस्त 2025।
बस्तर में गुंडागर्दी करने वालों के लिए अब जगह नहीं… तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले एक युवक को बस्तर पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया। आरोपी वही है, जो पहले भी हत्या के प्रयास के मामले में जेल की हवा खा चुका है।
—
क्या है पूरा मामला?
थाना बोधघाट क्षेत्र के नयामुंडा तिरंगा चौक में रहने वाला महेंद्र जांगड़े उर्फ लल्ला (24 वर्ष) मंगलवार रात अचानक गली में तलवार लहराते हुए पहुंचा।
गवाहों के मुताबिक, आरोपी ने गालियां बकते हुए घर से बाहर बुलाने की कोशिश की और धमकाया – “निकलो नहीं तो जान से मार दूँगा!”
इतना ही नहीं, आरोपी ने घर के बाहर खड़ी हीरो डीलक्स बाइक (CG 17 KG 2816) और खिड़की को तलवार से तोड़ दिया। इस घटना से लगभग ₹30,000 का नुकसान हुआ।
—
पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
प्रार्थीया रवीना गुप्ता की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए।
अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग
नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार डी. धोत्रे
थाना प्रभारी लीलाधर राठौर
की अगुवाई में टीम बनी और दबिश देकर आरोपी महेंद्र जांगड़े उर्फ लल्ला को तलवार समेत धर दबोचा।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया और पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया।
—
♂️ पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका
निरीक्षक – लीलाधर राठौर
उपनिरीक्षक – ललित सिंह नाग, लोकेश्वर नाग
प्रधान आरक्षक – मयाराम कश्यप
आरक्षक – होरी लाल आर्मो, कामदेव दर्रो
—
⚡बस्तर पुलिस का सख्त संदेश
“कानून के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। तलवारबाजी और गुंडागर्दी की जगह जेल की सलाखों के भीतर है।”